Hindi Newsportal

भारत-चीन सैनिकों में फिर हुई झड़प, पैंगोंग झील के पास घुसपैठ की कोशिश को सेना ने किया नाकाम

File Image
0 611

भारत के साथ सीमा विवाद में चीन अब भी अपनी हरकतों से बाज़ नहीं आ रहा है। LAC पर जारी तनाव के बीच अब फिरसे भारत और चीन सैनिकों के बीच सीमा पर झड़प हुई है। बताया जा रहा है कि चीनी सेना PLA के सैनिकों ने पहले बनी सहमति का उल्लंघन करते हुए पूर्वी लद्दाख में घुसपैठ की कोशिश की। जिसके बाद भारतीय सेना ने पैंगोंग त्सो इलाके में चीनी सैनिकों को घुसने से रोक दिया।

भारतीय सेना के पीआरओ कर्नल अमन आनंद के मुताबिक यह झड़प 29-30 अगस्त को हुई। चीनी सैनिकों ने पहले बनी सहमति का उल्लंघन करते हुए फिर से पूर्वी लद्दाख में घुसपैठ की कोशिश की।

भारतीय सैनिकों ने घुसपैठ के मंसूबों पर फेरा पानी।

भारतीय सैनिकों ने पैंगोंग त्सो झील के दक्षिण किनारे पर चीनी सैनिकों की घुसपैठ की कोशिशों को नाकाम कर दिया है। बता दे चीन लगातार इस क्षेत्र की यथा स्थिति को बदलने की कोशिश में जुटा है।

15 जून को हुई थी हिंसक झड़प।

भारत और चीन के बीच पिछले 3 महीनों से तनाव की स्थिति लगातार जारी है। 15 जून को पूर्वी लद्दाख के गलवान में दोनों देशों की सेनाओं के बीच हिंसक झड़प हुई थी जिसमे भारत के 20 जवान शहीद हो गए थे। इधर चीन ने अपने शहीद हुए सैनानियों की संख्या की कोई भी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं की है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram