जैसे – जैसे चुनाव की तारीख पास आ रही है वैसे – वैसे चुनावी उठा – पठक तेज़ होती जा रही है। अब इसी चुनावी गहमागहमी के बीच जगदीशपुर विधानसभा सीट से जनता दल यूनाइटेड की उम्मीदवार सुषुमलता कुशवाहा ने एक बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को उनकी प्रशंसा की। दरअसल नीतीश जो बीते दिन उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के साथ जगदीशपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे, ने बताया कि शनिवार रात सुषुमलता ने एक बच्ची को जन्म दिया है। उन्होंने मां और नवजात बच्ची को आशीर्वाद दिया।
कल रात में शुषुम्लता जी को बेटी हुई है, बहुत खुशी की बात है उनको नवरात्र की शुरुआत में बेटी हुई है। वो खुद भी एक बेटी हैं और अब उनको भी बेटी हुई है, इसके लिए उनको बधाई💐
– श्री @NitishKumar जी pic.twitter.com/jMm97vjOVq
— Janata Dal (United) (@Jduonline) October 18, 2020
कौन है सुषुमलता कुशवाहा ?
बात दे पंचायत नेता सुषुमलता कुशवाहा जगदीशपुर विधानसभा सीट से एकमात्र महिला उम्मीदवार हैं जो आरजेडी विधायक रामबिशुन सिंह लोहिया और लोजपा के भगवान सिंह कुशवाहा सहित 15 अन्य लोगों के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं।
जीविका से महिलाओं को सिर्फ रोजगार नहीं मिला बल्कि उनका आत्मविश्वास भी बढ़ा है। आज बिहार की महिलाएँ पुरुषों से कंधे से कंधा मिला कर चल रही हैं। pic.twitter.com/52cvRQBfG1
— Nitish Kumar (@NitishKumar) October 18, 2020
गौरतलब है कि सुषुमलता अब भी पटना के एक अस्पताल में हैं और वे सीएम नितीश की जनसभा में शामिल नहीं हो सकीं। सुषुमलता की 2012 में शादी हुई थी। फिलहाल उनकी सात साल की एक और बेटी है। सुषुमलता अपने गांव में पंचायत की मुखिया रही हैं। उन्हें जगदीशपुर विधानसभा सीट से नीतीश की अगुवाई वाली पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है, जो 1857 के विद्रोह में शामिल रहे बाबू कुंवर सिंह की जन्मभूमि है।