Hindi Newsportal

फ्रांस का विरोधः मुंबई में सड़कों पर बिछे मैक्रों के पोस्टर तो भोपाल के इकबाल मैदान में विरोध के लिए जुटी सैकड़ों की भीड़

0 519

फ्रांस में पैगंबर मोहम्मद के कार्टून और फ्रांसीसी राष्ट्रपति की टिप्पणी को लेकर मुस्लिम देशों में जारी विरोध-प्रदर्शन जारी है और इसकी लहर अब भारत तक आ चुकी है। भोपाल में जहां कांग्रेस विधायक के नेतृत्व में फ्रांस के खिलाफ विशाल रैली निकाली गई, वहीं मुंबई के भिंडी बाजार में रातोंरात सड़क को फ्रांसिसी राष्ट्रपति के पोस्टरों से पोत दिया गया। जिसके बाद वाहन मैक्रों के पोस्टर को रौंदते हुए नजर आए।

इधर बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने मुंबई के भिंडी बाजार में रोड पर बिछाये गए पोस्टर को लेकर विपक्ष पर जमकर निशाना साधा है।

भोपाल के इकबाल मैदान में कुछ ही घंटों में जुटी सैकड़ों की भीड़।

फ्रांस के राष्ट्रपति के खिलाफ मध्यप्रदेश कि राजधानी भोपाल के इकबाल मैदान में बड़ी रैली निकाली गई। ख़बरों के मुताबिक कांग्रेस के विधायक आरिफ मसूद ने इस रैली का आयोजन किया। सोशल मीडिया के जरिए हजारों की भीड़ इकबाल मैदान में जुटाई गई, जहां मैक्रों के पुतले जलाए गए।

ये भी पढ़े : PUBG Mobile और PUBG Mobile Lite आज से भारत में पूरी तरह बंद

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कही सख्त एक्शन की बात।

इस बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना काल में बिना इजाजत इस तरह की रैली निकालने वालों पर सख्त ऐक्शन की बात कही है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘मध्य प्रदेश शांति का टापू है। इसकी शांति को भंग करने वालों से हम पूरी सख्ती से निपटेंगे। इस मामले में 188 IPC के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा, वो चाहे कोई भी हो।’

बता दें कि नीस में गुरुवार को हुए हमले पर बाकी देशों के साथ पीएम मोदी ने भी फ्रांस के साथ आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता जताई है।.

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram