Hindi Newsportal

फैक्ट चेक: क्या क्रिकेटर रोहित शर्मा की तस्वीर बुर्ज खलीफा पर प्रदर्शित की गई, जानें क्या है सच

0 597

दुबई की प्रसिद्ध इमारत बुर्ज खलीफा पर प्रदर्शित भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा की एक तस्वीर पूरे सोशल मीडिया पर इस दावे के साथ साझा की जा रही की वह बुर्ज खलीफा में दिखाए जाने वाले पहले क्रिकेटर हैं।

एक फेसबुक कैप्शन में लिखा है, “रोहित शर्मा पहले क्रिकेटर हैं जिनकी तस्वीर बुर्ज खलीफा पर दिखाई गई है। यह नकली नहीं है और Google पर खोजें #rohitsharma #hitman #rohit”

इसी तरह के अन्य पोस्ट यहां, यहां और यहां देखे जा सकते है।

फैक्ट चेक

न्यूज़मोबाइल ने उक्त पोस्ट की जाँच की और पाया कि यह एडिटेड और झूठी है।

चित्र को Google Reverse Image Search के माध्यम से डालने पर, हमने Pinterest पर असली तस्वीर मिली, जहाँ बुर्ज खलीफा नीले रंग में रोशन किया गया था और रोहित शर्मा की तस्वीर प्रदर्शित नहीं की गई थी।

 

ये भी पढ़े: फैक्ट चेक: क्या तेजस्वी यादव को 30 वर्ष की आयु में मिला है ’यंगेस्ट पॉलिटिशियन अवार्ड’?

आगे जांच करने पर, हमने यह भी पाया कि वास्तविक तस्वीर 4 अप्रैल, 2016 को अमीरात 247 द्वारा फेसबुक पर पोस्ट की गई थी, जिसमें दावा किया गया था कि बुर्ज खलीफा नीले रंग में रोशन किया गया था।

वही फेसबुक पोस्ट हमें 4 अप्रैल, 2016 को अमीरात 247 के एक न्यूज़ आर्टिकल पर ले गया, जिसमें यही बात कही गई थी।

इसके अलावा, हमने यह भी पाया कि कई फेसबुक उपयोगकर्ताओं ने 2016 में बुर्ज खलीफा की वास्तविक तस्वीर पोस्ट की।

फेक बनाम रियल (असली) कोलाज की तुलना करने पर, हम स्पष्ट रूप से देख सकते हैं कि रोहित शर्मा की वायरल तस्वीर को मॉर्फ किया गया है और एडिटिंग सॉफ्टवेयर के साथ जोड़ा गया है।

बुर्ज खलीफा पर प्रदर्शित किसी भी घटना के अधिकतर चित्र और वीडियो उनके आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किए जाते हैं। आगे की पुष्टि के अनुसार, हमने बुर्ज खलीफा के फेसबुक और ट्विटर अकाउंट पर भी खोज की, लेकिन रोहित शर्मा की बुर्ज खलीफा पर प्रदर्शित की गई तस्वीर दिखाने वाला कोई पोस्ट नहीं मिला।

निष्कर्ष रूप में यह कहा जा सकता है कि विचाराधीन वायरल पोस्ट मॉर्फ्ड और भ्रामक है। झूठी तस्वीर और दावों पर विश्वास न करे।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram