Hindi Newsportal

प्रेग्नेंट है अनुष्का शर्मा, टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने फैन्स को दी गुड न्यूज

File Image
0 443

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने आज अपने फैंस को खुशखबरी दी है। विराट और अनुष्का के घर जनवरी 2021 में नन्हा सा मेहमान आएगा। विराट ने पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘और फिर, हम तीन थे! जनवरी 2021 में आ रहा है।’

विराट ने इस गुड-न्यूज को शेयर करते हुए जो फोटो लगाई है, उसमें अनुष्का शर्मा का बेबी-बंप नजर आ रहा है। वही बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का ने भी ये खुशखबरी अपने दोस्तों के साथ साझा की।

बता दे विराट कोहली इस समय इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में हिस्सा लेने के लिए युनाइटेड अरब अमीरात (यूएई) पहुंचे हुए हैं, जबकि अनुष्का शर्मा मुंबई में ही हैं। विराट और अनुष्का की शादी दिसंबर 2017 में हुई थी। विराट रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर टीम के कप्तान भी हैं।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram