Hindi Newsportal

देश के सात राज्यों में फैला बर्ड फ्लू, चिकन और अंडों के गिरे दाम

0 807

देश की कई राज्यों में बर्ड फ्लू का प्रकोप बढ़ गया है। केंद्र सरकार का कहना है कि उत्तर प्रदेश में बर्ड फ्लू या ‘एवियन इंफ्लूएंजा’ के प्रकोप की पुष्टि होने के साथ ही इससे प्रभावित राज्यों की कुल संख्या बढ़ कर 7 हो गई है। इतना ही नहीं इधर देश में अब तक 1200 पक्षियों की मौत हो चुकी है। केंद्र ने कहा कि दिल्ली, चंडीगढ़ और महाराष्ट्र में बर्ड फ्लू की पुष्टि अभी नहीं हुई है। इन स्थानों से लिए गए नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।

इन 7 राज्यों में हुई पुष्टि।

अभी तक सात राज्यों केरल, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, गुजरात और उत्तर प्रदेश में इस बीमारी की पुष्टि हो चुकी है। मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि अब तक सात राज्यों में इस रोग की पुष्टि हुई है। विभाग ने प्रभावित राज्यों को परामर्श जारी किया है, ताकि रोग को और अधिक फैलने से रोका जा सके।

उत्तरप्रदेश में भी कौओं की मौतों से हड़कंप, अलर्ट जारी।

वाराणसी के पिंडरा बाजार में अचानक आधा दर्जन मृत कौवों की सूचना से हड़कंप मच गया। लोगों के मन मे बर्ड फ्लू (Bird Flu) की आशंका को लेकर डर है। हालांकि, कौवों की मौत कैसे हुई, यह रहस्य बना हुआ है। लेकिन इस तरह की घटना से प्रशासनिक महकमा अलर्ट हो गया है।

बता दे राज्यों ने ने आपात स्थिति के लिए आरआरटी दलों का गठन कर दिया है और प्रयोगशाला को नमूने भी भेज दिए गए हैं। इसके अलावा, दिल्ली में संजय झील से भी बत्तखों की असामान्य मृत्यु की खबरें मिली हैं। परीक्षण के लिए नमूने प्रयोगशाला को भेज दिए गए हैं। महाराष्ट्र के मुंबई, ठाणे, दापोली, परभणी और बीड जिलों से एवियन फ्लू की पुष्टि के लिए मृत कौओं के नमूने एनआईएचएसएडी को भेज दिए गए हैं।

इसके अलावा, केरल के दो प्रभावित जिलों में पक्षियों को मारने का अभियान पूरा हो गया है। केरल, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के प्रभावित इलाकों की निगरानी के मकसद से भ्रमण के लिए केंद्रीय दल नियुक्त कर दिए गए हैं।

दिल्ली में जीवित पक्षियों के आयात पर रोक।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने कल कहा कि बर्ड फ्लू की दहशत के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में जीवित पक्षियों के आयात पर रोक लगा दी गई है तथा गाजीपुर कुक्कुट बाजार अगले 10 दिन तक बंद रहेगा। दिल्ली में अभी तक एवियन इन्फ्लुएंजा या बर्ड फ्लू का कोई पुष्ट मामला नहीं है, केजरीवाल ने कहा कि नमूने जालंधर स्थित प्रयोगशाला भेजे गए हैं।

ये भी पढ़े : करनाल में मुख्यमंत्री खट्टर के किसान संवाद कार्यक्रम से पहले पुलिस और किसानों के बीच हु्ई भिड़ंत,सीएम खट्टर की रैली रद्द

राजस्थान में कितना है संकट।

राजस्थान में शनिवार को 350 से अधिक पक्षियों के मरने की खबर मिली जिससे राज्य में मृत पक्षियों की संख्या 2,512 हो गई है। 356 पक्षियों के मरने की खबर है, जिनमें से 257 कौए, 29 कबूतर, 16 मोर और 54 अन्य पक्षी शामिल हैं।

हरयाणा में पक्षियों को मारने का काम शुरू।

बर्ड फ्लू की दहशत के चलते हरियाणा के पंचकूला जिले में पांच कुक्कुट पालन केंद्रों में 1.60 लाख से अधिक कुक्कुट पक्षियों को मारने का काम शुरू कर दिया गया। यह कदम इसलिए उठाया गया है क्योंकि पंचकूला के खेड़ी और गनौली गांवों में दो कुक्कुट पालन केंद्रों में शुक्रवार को कुछ पक्षियों के नमूनों में एवियन फ्लू का एच5एन8 विषाणु पाया गया है।

चिकन के गिरे दाम।

इस बर्ड फ्लू की ख़बरों के साथ ही कई प्रदेशों में चिकेन और अंडों की बिक्री पर असर दिखना शुरू हो चूका है। बता दे बिक्री पर असर के साथ- साथ ही इनके दाम भी 160 रूपए किलो से गिर के महज 40 से 50 रूपए किलो तक आगये है।

आप भी बरते ये सावधानी।

  • दुकान से चिकन खरीदने के बाद उसे धोते वक्त हाथों पर ग्लव्स और मुंह पर मास्क जरूर पहनें।
  • कच्चा मांस या अंडा भी किसी इंसान को संक्रमित कर सकता है।
  • आप किसी दूषित स्थान के माध्यम से भी वायरस की चपेट में आ सकते हैं। इसलिए पोल्ट्री फार्म या दुकानों पर किसी चीज या स्थान को छूने से बचें।
  • किसी भी चीज को छूने के बाद हाथों को तुरंत सैनिटाइज करें।
  • चिकन को करीब 70 – 80 डिग्री सेल्सियस की ताप पर पकाएं।
  • कच्चा मांस या अंडा खाने की गलती न करें।
  • हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, ये वायरस ताप के प्रति संवेदनशील है और कुकिंग टेंपरेचर में नष्ट हो जाता है।
  • कच्चे मांस या अंडों को खाने की दूसरी चीजों से अलग रखना चाहिए।
  • पोल्ट्री फार्म में काम करने वाले लोगों से दूर रहें और प्रभावित इलाकों में जाने से बचें।
  • हेल्थकेयर वर्कर्स के नजदीक न जाएं।
  • घर में किसी संक्रमित व्यक्ति से भी निश्चित दूरी बनाकर रखें।
  • ओपन एयर मार्केट में जाने से परहेज करें और हाइजीन-हैंडवॉश जैसी बातों का खास ख्याल रखें।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram