Hindi Newsportal

जो बाइडेन और कमला हैरिस ने राष्ट्रपति-उपराष्ट्रपति पद की ली शपथ

0 586

काफी सारी उठा -पटक, गहमा -गहमी और टक्कर के मुकाबले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में भारी बहुमत से जीते जो बाइडेन ने बुधवार को अमेरिका के 46 वें राष्ट्रपति और कमला हैरिस ने पहली महिला उपराष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली.

शपथ ग्रहण कार्यक्रम स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 11 बजे शुरू हो जाएगा। अमेरिका के मुख्य न्यायाधीश जॉन रॉबर्ट्स अमेरिकी संसद भवन के वेस्ट फ्रंट में बाइडेन को स्थानीय समयानुसार दोपहर 12 बजे (भारतीय समयानुसार रात 10.30 बजे) राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाएंगे। ख़ास बात ये है कि बाइडेन अमेरिका के इतिहास में सबसे अधिक उम्र के राष्ट्रपति होंगे। और तो और वह 2013 में अमेरिका के उपराष्ट्रपति भी बने थे।

इसके बाद हैरिस को सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस सोनिया सोटोमेयर शपथ दिलाएंगी। बाइडेन और हैरिस के शपथ लेने के बाद नव निर्वाचित राष्ट्रपति का उद्घाटन संबोधन होगा।

कितने लोग होंगे समारोह में शामिल।

कोरोना महामारी के चलते इस बार अमेरिकी राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में करीब 200 लोग सामने बैठे होंगे। पहले की बात करे तो राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में 2 लाख टिकट दिए जाते थे,लेकिन इस बार कोविड-19 को देखते हुए सिर्फ 1 हजार टिकटों का इंतजाम किया गया है।

और क्या होगा इस समोरह में ख़ास ?

इस कार्यक्रम में हॉलिवुड स्टार जेनिफर लोपेज परफॉर्म करेंगी जबकि लेडी गागा राष्ट्रगान गाएंगी। बाइडेन देश को संबोधित करेंगे। वहीं हर साल होने वाले बॉल को ‘सेलेब्रेटिंग अमेरिका’ नाम के कार्यक्रम के रूप में प्रसारित किया जाएगा जिसमें बाइडेन और हैरिस अपने-अपने पार्टनर्स के साथ बॉल डांस करेंगे।

ये भी पढ़े : ट्रैक्टर रैली पर सुप्रीम कोर्ट ने दखल देने से किया इनकार, कुछ ही देर में शुरू होगी केंद्र और किसान की वार्ता

आम जनता नहीं होंगी शामिल।

इस बार आम लोग शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगे।

शपथ ग्रहण समारोह के लिए तैयारियां भी हुई पूरी।

कैसे देख सकते है आप ये शपथ ग्रहण ?

अमेरिकी राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह का सीधा प्रसारण ABC, CBS, CNN, NBC, MSNBC, PBS समेत अमेरिका के सभी प्रमुख नेटवर्क्स पर होगा। बता दे इसे https://bideninaugural.org/watch/ और अमेजन प्राइम पर भी लाइव देखा जा सकता है। ये भी जान ले की वॉशिंगटन का समय, भारत के मानक समय से 10 घंटे 30 मिनट आगे है।

सुरक्षा के है ये कड़े इंतजाम।

  • डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों द्वारा 6 जनवरी को कैपिटल हिल में की गई हिंसा के मद्देनजर बाइडेन के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में सुरक्षा इंतजाम और ज्यादा कड़े कर दिए गए हैं।
  • नेशनल गार्ड्स के करीब 25 हजार जवान तैनात किए गए हैं।
  • सुरक्षा के लिहाज से व्हाइट हाउस की किलेबंदी कर दी गई है।
  • व्हाइट हाउस की सुरक्षा के लिए तीन लेयर बनाई जा रही है।
  • अमेरिकी संसद भवन कैपिटल हिल और उसके आसपास के इलाके, पेंसिल्वेनिया एवेन्यू और व्हाइट हाउस को आम जनता की पहुंच से दूर किया गया है।
  • व्हाइट हाउस के बाहर 8 फीट ऊंचे लोहे के बैरिकेड लगाए गए हैं।
  • पूरा वॉशिंगटन शहर हाई अलर्ट पर है।
  • शपथ ग्रहण समारोह में हिंसा की आशंका को देखते हुए राजधानी वॉशिंगटन में 24 जनवरी तक इमरजेंसी भी लगाई गई है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram