Hindi Newsportal

जम्मू-कश्मीरः मनोज सिन्हा होंगे उप-राज्यपाल, जीसी मुर्मू का इस्तीफा राष्ट्रपति ने किया स्वीकार

0 721

जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटने के बाद केंद्र सरकार ने गिरीश चंद्र मुर्मू को केंद्र शाषित प्रदेश की कमान सौंपी थी। गिरीश चंद्र मुर्मू ने ये कमान 31 अक्टूबर 2019 को संभाली थी, जिसके बाद अचानक उन्होंने बीते दिन अपना इस्तीफा सौंप दिया। फिलहाल राष्ट्रपति ने उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया है। ये जानकारी राष्ट्रपति के प्रेस सेक्रेटरी अजय कुमार सिंह ने दी।

अब पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज सिन्हा को जम्मू-कश्मीर का नया उपराज्यपाल बनाया गया है। मनोज सिन्हा को मुर्मू की जगह जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल का दायित्व सौंपा गया है।

बता दे मुर्मू का इस्तीफा उस समय आया जब जम्मू कश्मीर से धारा 370 और धारा 15 A को हटाए हुए ठीक 1 साल हो गया है। इससे पहले जब जम्मू-कश्मीर पूर्ण राज्य था तब सत्यपाल मलिक यहां के राज्यपाल थे, लेकिन जब केंद्र शासित प्रदेश बना तो जीसी मुर्मू को वहां की कमान थमाई गयी।

ये भी पढ़े : COVID-19 LIVE |भारत में बीते 24 घंटों में कोरोना के 56 हजार नए केस, 904 मौतें दर्ज

कौन है मनोज सिन्हा जिन्हें मिली है जम्मू कश्मीर की कमान ?

मनोज सिन्हा मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में रेल राज्य मंत्री रह चुके हैं। मगर पिछले साल वो गाजीपुर से अपनी सीट पर चुनाव हार गए थे। मनोज सिन्हा 2017 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने की भी दौड़ में शामिल थे। मनोज सिन्हा उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के निवासी हैं और उनकी गिनती भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख चेहरों में होती हैं।

Manoj Sinha

कौन है गिरीश चंद्र मुर्मू ?

60 वर्षीय पूर्व आईएएस अधिकारी गिरीश चंद्र मुर्मू को पिछले वर्ष 29 अक्टूबर को राज्यपाल सत्यपाल मलिक को गोवा भेजे जाने के बाद जम्मू-कश्मीर का उपराज्यपाल बनाया गया था। गुजरात काडर के मुर्मू नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री रहने के दौरान राज्य के मुख्य सचिव रह चुके हैं।

Girish Chandra Murmur

 

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram