देश की राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम के एक नामी अस्पताल में महिला मरीज के साथ कथित दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक बड़े प्राइवेट अस्पताल में भर्ती युवती के साथ दुष्कर्म किया गया है। फिलहाल पीड़ित युवती अस्पताल में वेंटिलेटर पर है।
कब हुआ दुष्कर्म।
पुलिस के अनुसार, टीबी से ग्रसित 21 साल की पीड़िता का दुष्कर्म कथित तौर पर पिछले हफ्ते हुआ था, जब वह गुड़गांव के एर निजी अस्पताल के आईसीयू में TB से ग्रसित होकर भर्ती थी। मरीज ने दुष्कर्म की जानकारी एक कागज में लिखकर और इशारों के जरिये अपने पिता को मंगलवार को बताई, जब छह दिन बाद वह होश में आई थी।
पीड़िता के पिता के अनुसार, दुष्कर्म की यह घटना 21 से 27 अक्तूबर के बीच हुई। इसके अलावा पीड़िता के परिवार ने महिला का मेडिकल चेकअप किसी सरकारी अस्पताल में कराए जाने की गुजारिश भी पुलिस से की है। इधर इस मामले में 376C के तहत FIR दर्ज की गई है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है और पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।