Hindi Newsportal

कांग्रेस का 135वां स्थापना दिवस आज, सोनिया गांधी ने फहराया तिरंगा

0 366

कांग्रेस का आज यानि शनिवार 135वां स्थापना दिवस है और इस अवसर पर दिल्ली स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने तिरंगा फहराया।


राहुल गाँधी समेत इस मौके पर मनमोहन सिंह, मोतीलाल वोरा, एके एंटनी और कांग्रेस के कई अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।


इसके अलावा पार्टी नागरिक संशोधन कानून (CAA) के विरोध में देश के सभी राज्यों की राजधानियों में आज स्थापना दिवस पर ‘संविधान बचाओ, भारत बचाओ मार्च’ का आयोजन करेगी। वही राहुल गाँधी आज गुवाहाटी में एक सभा को संबोधित करेंगे। पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तर प्रदेश के कार्यक्रमों में शिरकत करेंगी।

इससे पहले आज सुबह राहुल ने ट्वीट कर किया लिखा कि, “आज कांग्रेस का 135वां स्थापना दिवस है। मैं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी कार्यालय में ध्वजारोहण समारोह में हिस्सा लूंगा। इसके बाद गुवाहाटी में एक रैली को संबोधित करूंगा। स्थापना दिवस के दिन हम लाखों कांग्रेस पुरुषों और महिला कार्यकर्ताओ के निस्वार्थ योगदान को स्वीकार करते हैं।”

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram